Best Cooking Oils: कौन सा तेल है आपकी सेहत के लिए अच्छा, 10 बेस्ट कुकिंग ऑयल
खाना बनाने के लिए तेल (Oils) का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि तेल के बिना आप खाने में स्वाद नहीं ला सकते ।
![]() |
Best Cooking Oils |
Best Cooking Oil: खाना पकाने में तेल (Oil) का इस्तेमाल खूब होता है। तेल के बिना आप खाने में स्वाद नहीं ला सकते। आपने अक्सर सुना होगा 'तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए', 'ज्यादा तेल स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है'। इसलिए खाना बनाने में कम तेल लगे इसके लिए आप नॉन स्टिक बर्तनों का उपयोग करते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते कि उचित मात्रा में तेल का प्रयोग आपके लिए लाभकारी भी है। तेल की आवश्यक मात्रा का उपयोग करना हृदय के लिए अच्छा होता है। लेकिन इस बात का भी आपको ध्यान रखना है कि आपके लिए कौन से तेल का प्रयोग करना फायदेमंद है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप कौन- कौन से तेल का उपयोग कर खाने के स्वाद को और बढ़ा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं 10 बेहतरीन तेलों के बारे में।
स्वास्थ के लिए फायदेमंद हैं इन 10 तेलों का उपयोग- 10 Best Cooking Oils:
बादाम खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम का तेल भी हमें कई लाभ देता है। बादाम में 44% तेल मौजूद होता है जिसे कोल्ड प्रेस करके निकाला जाता है। इस तेल का आतंरिक और बाहरी दोनों तरह से उपयोग किया जाता है।
बादाम तेल में विटामिन ए, बी और ई मौजूद होता है। बादाम के तेल को दूध में डालकर पीने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। इससे शरीर में ताकत आती है। यह तेल आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
कमजोर हृदय और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लिए बादाम का तेल बहुत लाभकारी होता है। बादाम के तेल का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करता है जिससे दिल के दौरे या हार्ट स्ट्रोक का खतरा बहुत कम हो जाता है।
यह भी जाने : पीरियड्स यानी मासिक धर्म
2.चावल की भूसी से बाना तेल- Rice Bran Oil:
![]() |
Best Cooking Oils: चावल की भूसी से बना तेल स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है |
चावल की भूसी से बना तेल स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इस तेल में विटामिन ई, एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है। इस तेल का उपयोग खाना बनाने मे किया जाता है। सबसे ज्यादा चावल के भूसी से बने तेल का उपयोग जापान और चीन में किया जाता है।
चावल की भूसी का तेल एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें ऑरिज़ानोल (oryzanol) जैसे यौगिक भी पाया जाता है। चावल की भूसी के तेल में बहुत अधिक विटामिन ई होता है जिसमे टोकोफेरोल और टोकोट्रीएनल दोनों शामिल हैं जो अधिकांश वनस्पति तेलों में नहीं पाएं जाते हैं। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है। फ्री रेडिकल्स सेलुलर चयापचय के खतरनाक उप-उत्पाद हैं।
3.जैतून तेल- Olive Oil
![]() |
Best Cooking Oils: जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है |
जैतून का तेल सर्वाधिक स्वास्थ्यवर्धक खाद्य तेल है। इस तेल के उपयोग से हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों से रक्षा हो सकती है। इस तेल के नियमित उपयोग से इन दोनों बीमारियों के अलावा कई और बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।
जैतून के तेल में फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हृदय रोग के खतरों को कम करती है। मधुमेह रोगियों के लिए यह काफी लाभदायक है। शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में इसकी खास भूमिका है।
विशेषज्ञों के मुताबिक भूमध्य सागरीय देशों में हृदय रोगियों और मधुमेह रोगियों की कम तादाद होने की प्रमुख वजह यह है कि जैतून का तेल वहाँ नियमित खाद्य तेल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अन्य देशों की तुलना में इन देशों के लोगों की औसत उम्र भी अधिक होती है।
जैतून के तेल में संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे हृदयाघात का खतरा काफी कम हो जाता है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी होती है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन की मात्रा अधिक होती है। इससे कैंसर से लड़ने में आसानी होती है।
जैतून का तेल (Olive oil) जैतून के फलों से प्राप्त किया जाता है। यह खाना पकाने में, सौंदर्य प्रसाधन के लिये, दवाओं के निर्माण में, साबुन निर्माण में तथा पारम्परिक दीपों को जलाने के लिये तेल के रूप में प्रयुक्त होता है। जैतून का तेल लगभग पूरे विश्व में प्रयुक्त होता है किन्तु भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में इसका प्रयोग अधिक होता है।
4.तिल तेल के फायदे- Sesame oil:
![]() |
Best Cooking Oils: तिल का तेल खाने में स्वादिष्ट होता है. तिल के तेल से कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है |
तिल का तेल खाने में स्वादिष्ट होता है। तिल के तेल से कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
पॉलीअनुसैचुरेटेड फैट होने की वजह से तिल का तेल सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें विटामिन K, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन डी, विटामिन ई और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है। तिल के तेल में बालों के लिए लाभकारी कुछ प्रोटीन होते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार तिल का तेल वात को संतुलित करने में प्रभावी है और कफ दोष, तीन में से दो दोष या व्यक्ति की प्रकृति को नियंत्रित करने में उपयोग किया जा सकता है। स्वस्थ दांत और मसूड़ों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आंतों को चिकना करने में तिल का तेल उपयोगी है।
5.नारियल तेल- Coconut Oil:
![]() |
Best Cooking Oils: नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने के साथ स्वास्थ के लिए भी किया जाता है |
नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने के साथ स्वास्थ के लिए भी किया जाता है। नारियल तेल को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है।नारियल का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। यह वजन घटाने, संक्रमण का इलाज, पाचन में सुधार करने के लिए मदद करता है। यह हमारे प्रतिरक्षा को कई संक्रमणों और बीमारियों से भी बचाता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड होते हैं। इस तेल में मौजूद दो प्रमुख फैटी एसिड- लॉरिक (Lauric) और मैरिस्टिक (myristic), हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
मूंगफली खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, ठीक वैसे ही मूंगफली का तेल भी स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। मूंगफली में विटामिन और खनिज की मात्रा भरपूर होने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। मूंगफली का तेल दिल, त्वचा और कैंसर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
7.सरसों का तेल- Mustard Oil:
सरसों के तेल को कड़वे तेल के नाम से भी जाना जाता है। अधिकांश भारतीय लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं। सरसों के तेल को बहुत पोष्टिक तेल माना जाता है. सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। इसलिए इस तेल का इस्तेमाल सर्दियों में अधिक किया जाता है। सरसों का तेल शरीर को एलर्जी से बचाने में भी मदद कर सकता है।
8.सूरजमुखी का तेल- Sunflower Oil:
![]() |
Best Cooking Oils: सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे फैट बर्न होता है, दिल को स्वस्थ रखता है |
सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे फैट बर्न होता है, दिल को स्वस्थ रखता है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और खाने में स्वाद बढ़ाने का काम भी करता है। सूरजमुखी के तेल को हम सभी अपने घर में रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल की तरह इस्तेमाल करते हैं। वैसे यह स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। इसमें ओमेगा−3 फैटी एसिड, ओमेगा−6 फैटी एसिड, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
यह भी जाने : विटामिन के प्रकार
यह भी जाने :
Diabetes / डाईबीटीज Facts and Tips
एवोकाडो ऑयल में विटामिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है. इस तेल का उपयोग ज्यादातर औषधि और खाने के लिए किया जाता है। एवोकाडो ऑयल को एवोकैडो के फल से निकाला जाता है। एवोकाडो फल की खेती विदेशों में होती है। इस तेल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने से ये त्वचा की बीमारियों को दूर करने का काम करता है। इस तेल के इस्तेमाल से मोटापा, गठिया और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।
10.अंगूर के बीज का तेल- Grapeseed oil:
अंगूर के बीजों से बनने वाले तेल का इस्तेमाल काफी फादेमंद होता है। क्योंकि इसमें पॉलिअनसेचुरेटिड फैट के कारण आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। खाने में अंगूर के तेल के उपयोग से आंखों की जलन कम करता है, साथ ही आंखों और त्वजा की बीमारियों से बचाने में भी आपकी मदद कर सकता है।
2 Comments
Great Sir Great
ReplyDeleteThank you sir
ReplyDeletePost a Comment